Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedउद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस,...

उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, PM मोदी ने जताया दुःख

देश के जाने-माने उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का आज निधन हो गया। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद देश और उद्योग जगत में शोक की लहर है।

रतन टाटा के निधन के बाद देश के राजनेताओं ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की है इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई’।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक जताया उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘रतन टाटा ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन हमारे राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया।

इसी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी रतन टाटा के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे उन्होंने व्यवसाय और परोपकार दोनों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments