Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPM मोदी के साथ हुई इंडोनेशियाई के राष्ट्रपति की बैठक, जानें में...

PM मोदी के साथ हुई इंडोनेशियाई के राष्ट्रपति की बैठक, जानें में कौन से बड़े फैसले हुए?

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। सुबियांटो अपनी पहली भारत यात्रा पर गुरुवार (23 जनवरी 2025) रात दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के बीच आज यानी शनिवार (25 जनवरी 2025) को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच सहमति पत्रों का आदान-प्रदान हुआ।

आतंकवाद से लेकर कई क्षेत्रों में काम को लेकर बनी सहमति

बैठक के बाद PM मोदी ने कहा, “भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया हमारा मुख्य अतिथि देश था। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अब जब हम गणतंत्र के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो इंडोनेशिया इसका हिस्सा बन गया है। मैं राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं। 2018 में इंडोनेशिया की मेरी यात्रा के दौरान हमने अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया था। रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए हम रक्षा निर्माण में मिलकर काम करेंगे। समुद्री सुरक्षा और संरक्षा में समझौते के साथ ही बचाव में हमारा सहयोग और मजबूत होगा। पिछले साल यह 30 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।”

पीएम मोदी रामायण-महाभारत का किया जिक्र

PM मोदी ने कहा, “आसियान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में इंडोनेशिया हमारा महत्वपूर्ण साझेदार है। हम दोनों इस पूरे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, समृद्धि और नियम आधारित व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अब हम इंडोनेशिया की ब्रिक्स सदस्यता का भी स्वागत करते हैं। इन सभी मंचों पर हम ग्लोबल साउथ के देशों के हितों और प्राथमिकताओं पर सहयोग और समन्वय के साथ काम करेंगे। भारत और इंडोनेशिया के संबंध हजारों साल पुराने हैं। रामायण और महाभारत से प्रेरित गाथाएं और बाली यात्रा हमारे लोगों के बीच निरंतर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का जीवंत प्रमाण हैं।”

PM से मिलने के बाद बोले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने कहा, “मैं भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा में मुझे दिए गए सम्मान के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता दोहराना चाहता हूँ। आज राष्ट्रपति ने मेरा बहुत सम्मान के साथ स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी, उनकी सरकार और मैंने बहुत गहन और बहुत स्पष्ट चर्चा की। हमने साझा हितों के कई प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की। हम आर्थिक क्षेत्र में सहयोग के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं। मैंने अपनी टीम को विनियमन में तेजी लाने, नौकरशाही को कम करने और भारत-इंडोनेशिया के साझा द्विपक्षीय हितों को सबसे आगे रखने का निर्देश दिया है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments