Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsIndia Vs NZ T20 : सूर्या-ईशान की आंधी में उड़ी कीवी टीम,...

India Vs NZ T20 : सूर्या-ईशान की आंधी में उड़ी कीवी टीम, भारत ने 7 विकेट से जीता दूसरा मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

IND vs NZ: सूर्यकुमार-ईशान के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 7 विकेट से जीता  दूसरा T20, सीरीज में 2-0 की बढ़त | india vs new zealand 2nd t20 suryakumar  ishan fifties

न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मिचेल सैंटनर ने सर्वाधिक 27 गेंदों में नाबाद 47 रन की अहम पारी खेली, जबकि युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने 44 रनों का योगदान दिया।

IND vs NZ 2nd T20I: रायपुर में सूर्या का शो, ईशान की आंधी; भारत ने कीवी

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन महज 6 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा चुके थे। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन और कप्तान सूर्या कुमार यादव ने पारी को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन देते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत की ओर मोड़ दिया।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: सूर्या और ईशान की फिफ्टी, भारत 2-0 से आगे

ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए, उनकी इस तूफानी पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे जबकि कप्तान सूर्या कुमार यादव ने 9 चौके और 4 गगनचुम्बी छक्कों की मदद से महज 37 गेंदों पर 82 रनों की अक्रामक पारी खेली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments