Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsभारत ने 67 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया, भारत की अलग-अलग जेलों...

भारत ने 67 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया, भारत की अलग-अलग जेलों में बंद थे कैदी

भारत ने 67 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया है। इन कैदियों को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया था। इनमें 53 मछुआरे और 14 नागरिक (सिविल कैदी) शामिल हैं, जो विभिन्न कारणों से भारतीय जेलों में बंद थे। रिहा होने के बाद इन कैदियों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ़ दिखाई दे रही थी।

इन कैदियों में से 21 गुजरात की जेलों में, एक राजस्थान में, 39 पोरबंदर में, एक हैदराबाद में, एक लुधियाना में और चार अमृतसर जेल में अपनी सज़ा काट रहे थे। रिहाई से पहले सभी कैदियों की इमिग्रेशन और कस्टम प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें उनकी पहचान, दस्तावेज़ और स्वास्थ्य की जाँच की गई। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया।

एक कैदी ने बताया कि वह स्नैपचैट पर एक भारतीय लड़की से चैट करता था। धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई और वह बिना सोचे-समझे सीमा पार करके भारत पहुँच गया। प्यार में अंधा होकर उसने कानून तोड़ा, जिसकी उसे कीमत चुकानी पड़ी।

एक अन्य कैदी ने बताया कि घर में हुए झगड़े के बाद गुस्से में वह पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गया था। उसकी इस मूर्खता के कारण उसे जेल जाना पड़ा। इसी तरह, कई मछुआरे समुद्री सीमा पार करके भारतीय जलक्षेत्र में घुस आए थे, जिन्हें बाद में भारतीय तटरक्षक बल ने गिरफ्तार कर लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments