Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsभारत ने न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया,ईशान किशन ने तूफानी शतक लगाया

भारत ने न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया,ईशान किशन ने तूफानी शतक लगाया

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में महज 225 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने महज 43 गेंदों पर तूफानी 103 रन बनाए।

ईशान किशन ने लगाया तूफानी शतक
युवा विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए इस मैच में महज 43 गेंद खेलकर 103 रन बनाए। उनकी इस आक्रामक पारी में 10 छक्के और 6 चौके शामिल थे। बता दें ईशान किशन मिडिल ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते । ईशान के इस शतक की खास बात ये है की उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के लिए पांचवां सबसे तेज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज शतक लगाया है।

अर्शदीप सिंह ने मैच में लिया पंजा
न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए फाइनल टी20 मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अनोखा कारनामा किया है। दरअसल इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। ये उनके गेंदबाजी करियर का पहला पांच विकेट था। हालांकि अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय बॉलिंग में भारत की ओर से 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं

भारत ने 4-1 से जीती सीरीज
टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. इस सीरीज का पहला टी20 मैच नागपुर में खेला गया, जिसे भारत ने 41 रनों से जीता था. उसके बाद टीम इंडिया ने 7 विकेट और फिर गुवाहाटी में 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। सीरीज में न्यूजीलैंड की एकमात्र जीत चौथे मैच में आई, जो विशाखापट्टनम में खेला गया. वहीं सीरीज के निर्णायक मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंद दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments