Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों को मिल सकती हैं...

UP कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों को मिल सकती हैं मंजूरी

UP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें आवास और पीडब्ल्यूडी के अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। ईस्टर्न पेरिफेरल को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम अब यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की जगह NHAI करेगा। यीडा के पूर्व में स्वीकृत प्रस्ताव को निरस्त किया जाएगा, ताकि NHAI द्वारा निर्माण का रास्ता साफ हो सके। इसके अलावा आवास विभाग की उत्तर प्रदेश हाईटेक टाउनशिप नीति में संशोधन और नगरीय उपयोग प्रभार शुल्क वसूलने के लिए तैयार नियमावली से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

राजनीतिक स्थिरता से दंगा व माफिया मुक्त बना यूपी: योगी

सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर विभिन्न सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। इसका फायदा लोकतंत्र विरोधी तत्व उठाते हैं। राजनीतिक अस्थिरता के कारण नीतिगत निर्णय नहीं हो पाते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के विजन को साकार करने की जरूरत है। बार-बार चुनाव जनता पर बोझ जैसा है। यह राजनीतिक अस्थिरता और सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के साथ विकास में बाधक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments