Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअगर पीते हो खड़े होकर पानी तो हो सकता है बड़ा नुकसान,...

अगर पीते हो खड़े होकर पानी तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही तरीका

जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं तो इसका असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। खड़े होकर पानी पीने से शरीर की नसों में खिंचाव होता है। शरीर के अंदर तरल पदार्थ का संतुलन बिगड़ने लगता है। जिससे शरीर में विषाक्त पदार्थ और अपच होने लगते हैं। कोई भी व्यक्ति बिना भोजन के रह सकता है लेकिन पानी के बिना नहीं रह सकता।

खड़े होकर पानी पीने से शरीर पर कई गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। नियमित अंतराल पर पानी पीना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें पानी पीने का सही तरीका नहीं पता। इसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

क्या खड़े होकर पानी पीने से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचता है?

खड़े होकर पानी पीने से शरीर की नसों में खिंचाव होता है। जिससे तरल पदार्थ का संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे शरीर में विषाक्त पदार्थ और अपच होने लगते हैं। खड़े होकर पानी पीने से शरीर में यूरिक एसिड भी बढ़ जाता है।

खड़े होकर पानी पीने के 5 गंभीर नुकसान

1. प्यास न बुझना

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि खड़े होकर कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से प्यास नहीं बुझती और बार-बार पानी पीने का मन करता है। इसलिए जब भी पानी पिएं, बैठकर ही पिएं।

2. पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है

पानी पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है, लेकिन अगर इसे पीने का तरीका सही न हो, तो पाचन तंत्र भी गड़बड़ा सकता है। दरअसल, जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं, तो यह जल्दी नीचे चला जाता है और पेट के निचले हिस्से में पहुंचकर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।

3. किडनी की बीमारी

खड़े होकर पानी पीने से पूरे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे किडनी से भी जोड़ते हैं, उनका कहना है कि अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो किडनी की सेहत पर असर पड़ सकता है, इसलिए आराम से बैठकर धीरे-धीरे पानी पीना चाहिए।

4. जोड़ों की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे गठिया हो सकता है। खड़े होकर पानी पीने से नसों में तनाव पैदा होता है और शरीर में द्रव का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे जोड़ों में दर्द हो सकता है।

5. फेफड़ों की समस्या

अगर आपको फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या है, तो भूलकर भी खड़े होकर पानी न पिएं। जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो उस समय ऑक्सीजन का स्तर प्रभावित होता है, जिसका फेफड़ों के साथ-साथ दिल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments