Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअगर नहीं मिली आपको Voter Slip, इस तरीके से निकाले अपनी Slip

अगर नहीं मिली आपको Voter Slip, इस तरीके से निकाले अपनी Slip

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग है। ऐसे में अगर आप भी वोट डालने जा रहे हैं तो घर बैठे ही अपनी वोटिंग स्लिप निकाल लें। इससे आपका काफी समय बचेगा। आप 10 सेकंड से भी कम समय में अपनी वोटिंग स्लिप निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा। बस अपने स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे तुरंत ये काम कर लें। वोटिंग के लिए कई जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। जिसके बिना आप वोट नहीं कर पाएंगे।

चुनाव आयोग मतदाता सूचना पर्ची (VIS) जारी करता है। इसमें मतदाता की उम्र, लिंग, नाम, विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र का स्थान जैसी जानकारी दर्ज होती है। ऑनलाइन मतदाता पर्ची डाउनलोड करने के लिए दी गई प्रक्रिया का पालन करें।

SMS के जरिए मतदाता पर्ची

एसएमएस के जरिए मतदाता पर्ची निकालने के लिए अपने फोन के मैसेज सेक्शन में जाएं। ECI (अपना वोटर आईडी नंबर) डालें। इसके बाद इसे 1950 नंबर पर भेज दें। इसके बाद आपको चुनाव आयोग की तरफ से धन्यवाद संदेश मिलेगा। SMS भेजने के 10 सेकंड के अंदर मतदाता पर्ची भेज दी जाएगी। अगर आप मतदाता हेल्पलाइन नंबर के जरिए पर्ची पाना चाहते हैं तो इस प्रक्रिया का पालन करें।

ऐसे निकालें Voter Slip

Voter Helpline मोबाइल ऐप के जरिए आप आसानी से अपनी वोटर स्लिप निकाल सकते हैं, सबसे पहले Voter Helpline App को गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर से इंस्टॉल करें। मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें और पासवर्ड से रजिस्टर कर लें, अगर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें, Search Your Name in Electoral Roll ऑप्शन पर जाएं और अपना नाम वहां पर सर्च करें। सर्च बाई EPIC No, Search by Bar/QR Code या Search by Mobile इन चारों ऑप्शन में से कोई भी एक सलेक्ट करें। जरूरी जानकारी भरें और सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, आपके सामने सभी डिटेल्स आ जाएंगी. डाउनलोड आइकन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments