Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमुनक नहर से बरामद कार में मिला मानव कंकाल 

मुनक नहर से बरामद कार में मिला मानव कंकाल 

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मुनक नहर से पानी कम होने के बाद एक क्षतिग्रस्त कार बरामद की जिसमें एक मानव कंकाल मिला। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब हरियाणा से दिल्ली को पानी की आपूर्ति करने वाली मुनक नहर की एक उप-शाखा में दरार आने से जल स्तर कम हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार समयपुर बादली इलाके के अंतर्गत आने वाली नहर के एक हिस्से से बरामद की गई।

ऐसा संदेह है कि बरामद हुआ कंकाल सितंबर 2020 से विजय विहार के बुद्ध विहार इलाके से लापता विनोद नामक व्यक्ति का है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments