Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआज का राशिफल : कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल, क्या कहते...

आज का राशिफल : कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे ?

मेष
पराक्रम बढ़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार भी लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 9

वृषभ
धन बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। जुबान नियंत्रण में रखिएगा और धन बढ़ेगा तो निवेश मत करिएगा। अभी ऐसे ही जमा रखिएगा। पिता से अनबन। उच्चाधिकारियों से अनबन। व्यापार सही चलता रहेगा। प्रेम, संतान सुधार की तरफ है। सूर्य को जल देते रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक : 6

मिथुन
बहुत अच्छी ऊर्जा आपमें रहेगी। आकर्षक दिखेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका सही चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 5

कर्क
मन चितिंत। तन की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। एक मध्यम दिन का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
शुभ रंग : सिल्वर
शुभ अंक : 2

सिंह
आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम,संतान की स्थिति भी थोड़ी बेहतर हुई है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
शुभ रंग : गोल्डन
शुभ अंक : 1

कन्या
स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
शुभ रंग : मैरून
शुभ अंक : 5

तुला
परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 7

वृश्चिक
चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। सरकारी तंत्र सही से काम आपके लिए कर रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 3

धनु
भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम है लेकिन व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल दें। सरकारी तंत्र आपके लिए काम करेगा।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 7

मकर
शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। सरकारी पंगेबाजी न करें। पिता से दूरी दिख रही है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 2

कुंभ
भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। हालांकि प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है। फिर भी थोड़ा तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य भी सही रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 8

मीन
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार में लाभ होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक : 4

सुझाव:

दिन को सकारात्मक बनाने के लिए नियमित ध्यान करें और अच्छे कार्यों में समय बिताएं।

सावधानियां और सलाह: आज आपको अपने काम में धैर्य बनाए रखना होगा और किसी से भी बहस से बचना चाहिए।

नोट : यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments