Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsछुट्टियों का हो गया एलान, इस हफ्ते बंद रहेंगे School-दफ्तर, जानें कब

छुट्टियों का हो गया एलान, इस हफ्ते बंद रहेंगे School-दफ्तर, जानें कब

पंजाब में इस सप्ताह लगातार 3 छुट्टियां हैं। दरअसल, 15, 16 और 17 नवंबर को छुट्टी रहेगी। आपको बता दें कि 15 नवंबर (शुक्रवार) को श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व है, जिसके चलते सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके बाद 16 नवंबर (शनिवार) को शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से छुट्टी घोषित की गई है।

इसके अलावा 17 नवंबर (रविवार) को भी छुट्टी रहेगी। इस तरह 15, 16 और 17 नवंबर को लगातार 3 सरकारी छुट्टियां रहेंगी और राज्य के सभी शैक्षणिक और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। आपको बता दें कि राज्य में नवंबर का महीना छुट्टियों से भरा हुआ है।

पहले दिवाली की छुट्टियां थीं और अब एक बार फिर लगातार 3 छुट्टियां आ रही हैं। इसलिए जो लोग कहीं घूमने की सोच रहे हैं, वे आसानी से प्लान बना सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments