Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजयपुर में हिट एंड रन, बेकाबू कार ने 6 से ज्यादा लोगों...

जयपुर में हिट एंड रन, बेकाबू कार ने 6 से ज्यादा लोगों को कुचला

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बेकाबू कार ने छह लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वक्त कार चालक नशे में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली है।

पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल सभी लोगों को गणगौरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चार लोगों को एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह हादसा सोमवार देर रात नाहरगढ़ थाना इलाके में हुआ। सूचना मिलने पर थाना यूनिट मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक इस हादसे से पहले कार चालक ने कई बाइकों को भी टक्कर मारी और इस हादसे के बाद वह कार से उतरकर भागने लगा।

नशे में गाड़ी चलाने से हुआ हादसा

हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे एएसआई हंसराज ने बताया कि यह हादसा ओवर स्पीड और नशे में गाड़ी चलाने के कारण हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए दोनों लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत के अनुसार नशे में धुत कार चालक ने एमआई रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद नाहरगढ़ थाना इलाके में यह हादसा किया।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया

इसमें आरोपी कार चालक ने लांगर में बालाजी मोड़ के पास यह हादसा किया है। इस हादसे में आरोपी ने फुटपाथ पर चल रहे 6 लोगों को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी कार चालक कार से उतरकर भागने लगा। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी कार जब्त कर ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments