Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsHimachal Pradesh : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का CM सुक्खू पर...

Himachal Pradesh : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का CM सुक्खू पर तीखा हमला, बोले – “कांग्रेस की खाओ, पीयो और मौज करो” की नीति

भारतीय जनता पार्टी BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को शिमला में आयोजित अभिनंदन रैली को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने मां तारा देवी और जाखू मंदिर के आराध्य बजरंगबली के जयकारों के साथ की। नड्डा ने कहा कि यह रैली मात्र एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराने का अवसर है।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की – जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने हाल ही में बिहार में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि “बिहार की माताओं-बहनों, युवाओं, किसानों और श्रमिकों ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और उनके विकास के मॉडल पर दोबारा मुहर लगाई है।”

हिमाचल के विकास के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी

जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “पिछले विधानसभा चुनाव में मैंने कहा था कि कांग्रेस को सत्ता में लाने की गलती न करें। हिमाचल के विकास का एकमात्र रास्ता डबल इंजन की सरकार है।” उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनसेवा और विकास के संकल्प से चलती है, जबकि कांग्रेस की राजनीति केवल “खाओ, पीयो और मौज करो” की नीति पर आधारित है।

जेपी नड्डा ने 5 क के बारे में बताया

जेपी नड्डा ने भाजपा की कार्यशैली जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कोर्स, कोष और कार्यालय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ कार्यालय केवल इमारतें नहीं, बल्कि संस्कार केंद्र हैं, जहां जनता की सेवा करने के साथ देश को आगे बढ़ाने और विकसित बनाने के लिए संकल्प लिया जाता है।

कांग्रेस पर किया तीखा हमला

जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर सवाल करते हुए कहा कि आखिर केंद्र सरकार ने हिमाचल को क्या कमी छोड़ी है? उन्होंने आगे कहा कि आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 3,789 करोड़ दिए, स्मार्ट सिटी को बनाने के लिए 1,000 करोड़ से ज्यादा की धन राशि दी गई। इसके अलावा अन्य परियोजनाओं के लिए अलग से धन राशि दी गई, फिर भी कांग्रेस सरकार केंद्र पर झूठा आरोप लगा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments