Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब और हिमाचल में फिर भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब और हिमाचल में फिर भारी बारिश का अलर्ट

अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही उत्तरी भारत में मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं व्यापक असर डाल सकती हैं।

5 से 7 अक्टूबर के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसका सीधा असर पंजाब पर भी पड़ सकता है, जहां ब्यास और रावी नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बनती दिख रही है। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। लोगों को निचले इलाकों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments