Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली में हीटवेव ने दी दस्तक, लू की चेतावनी जारी

दिल्ली में हीटवेव ने दी दस्तक, लू की चेतावनी जारी

देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में सोमवार (7 अप्रैल 2025) को इस साल का सबसे अधिक तापमान 40.2 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार (7 अप्रैल) को दिल्ली में लू ने दस्तक दे दी है। आईएमडी के अनुसार, 8 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण गर्मी जारी रहेगी।

इन राज्यों में लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है। वहीं, 7-10 अप्रैल के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 अप्रैल को दिल्ली में अधिकांश जगहों पर लू का असर रहेगा।

केरल, असम में भारी बारिश

आज (सोमवार, 7 अप्रैल 2025) पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी की स्थिति बनी रही। असम में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि हुई। 8 अप्रैल को तमिलनाडु, केरल, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 11 अप्रैल के दौरान बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल को पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल को पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments