Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहार्ट अटैक के कारण भी पड़ सकते हैं हार्ट अटैक, जानें क्या...

हार्ट अटैक के कारण भी पड़ सकते हैं हार्ट अटैक, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

आजकल लोग शारीरिक रूप से कम सक्रिय हैं। जिसके कारण उन्हें कई शारीरिक समस्याओं से गुजरना पड़ता है। गलत खान-पान, जीवनशैली और शारीरिक रूप से कम सक्रिय रहने के कारण कई बीमारियां लोगों को अपना शिकार बना रही हैं।

कब्ज की समस्या से लोगों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। डॉक्टर भी कहते हैं कि अगर समय रहते कब्ज जैसी समस्या का इलाज न किया जाए तो कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। कब्ज की समस्या तब होती है जब आपको शौच करने में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसा करने से धीरे-धीरे आंतों में गंदगी जमा होने लगती है।

हाल ही में हुए एक शोध में यह बात साफ हो गई है कि कब्ज से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। जो लोग लंबे समय से कब्ज जैसी समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें हार्ट अटैक का खतरा रहता है। पुरानी कब्ज से शरीर में सूजन आ जाती है। इससे पूरे शरीर में सूजन और हृदय संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

इससे धमनियों के सख्त होने और एथेरोस्क्लेरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। ये सभी हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments