Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कहीं बदल तो नहीं गया आपका पोलिंग बूथ? ऐसे करें पता
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली विधानसभा चुनाव में कहीं बदल तो नहीं गया आपका पोलिंग बूथ?...

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कहीं बदल तो नहीं गया आपका पोलिंग बूथ? ऐसे करें पता

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख अब बेहद करीब है, इसमें अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं, एक दिन बाद यानी 5 फरवरी 2025 को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव का नतीजा 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा, 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,033 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी।

दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 55 लाख से ज्यादा है, अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं, आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है, और आप भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट देने जा रहे हैं। तो चेक कर लें कि आपका पोलिंग बूथ बदला है या नहीं, आप खुद इस तरह चेक कर सकते हैं कि आपको दिल्ली विधानसभा में वोट देने कहां जाना होगा।

इस तरह चेक करें अपना पोलिंग बूथ

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपको दिल्ली विधानसभा चुनावों में वोट डालने जाना है, लेकिन आपको यह नहीं पता कि आपका पोलिंग बूथ कौन सा है और कहां पर है, तो आप बड़ी आसानी के साथ इस बारे में पता कर सकते हो। इसके आपको वोटर सर्विस पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आपको राइट साइड में की नीचे की ओर देख रहा है ‘Know You Polling Station & Officer’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।

यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, वहां आपको अपना मतदाता पहचान पत्र नंबर दर्ज करना होगा। और नीचे दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उसके बाद सर्च पर क्लिक कर देना होगा। आपकी स्क्रीन के सामने आपका पोलिंग स्टेशन और उससे जुड़ी जानकारी सामने आ जाएगी।

इन तरीकों से भी कर सकते हैं पता

आप चाहे तो वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी अपना पोलिंग बूथ पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर ‘Voter Helpline’ ऐप डाउनलोड करना होगा, इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें नया अकाउंट बनाना होगा। फिर इसमें लॉगिन करके आपको ‘Search in Electoral Roll’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। और अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी, इसके बाद ऐप में आपको पोलिंग बूथ की जानकारी दिख जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments