Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा की धरती ने रचा इतिहास, एक साथ 18 हजार छात्र-छात्राओं ने...

हरियाणा की धरती ने रचा इतिहास, एक साथ 18 हजार छात्र-छात्राओं ने किया गीता का पाठ 

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में एक नया इतिहास रचा गया। यहां थीम पार्क में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की मौजूदगी में वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया गया जिस दौरान इस महोत्सव में एक साथ डेढ़ करोड़ लोगों ने गीता का पाठ किया इसी के साथ 18 हजार छात्र-छात्राओं ने भी एक साथ गीता का पाठ कर नया इतिहास रच दिया साथ ही इस पाठ के दौरान विदेशों में बैठे लोग भी वर्चुअली जुड़े।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को धारण करके युवा पीढ़ी को अपने जीवन में एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने का प्रयास करना चाहिए और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने आपको असाधारण समझकर आगे बढ़ना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments