Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने मुख्यमंत्री को सौंपा 2.35 करोड़ का लाभांश चेक
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा राज्य भंडारण निगम ने मुख्यमंत्री को सौंपा 2.35 करोड़ का लाभांश...

हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने मुख्यमंत्री को सौंपा 2.35 करोड़ का लाभांश चेक

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर पश्चात लाभ पर 15 प्रतिशत की दर से लाभांश के रूप में 2,35,76,759 रुपए का चैक प्रदान किया।

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, हरियाणा राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष दिनेश शर्मा और प्रबंध निदेशक केएम पांडुरंग भी उपस्थित रहे।

वर्ष 2021-22 के दौरान हरियाणा राज्य भंडारण निगम का कारोबार 7,243.52 करोड़ रुपए रहा। वर्तमान में निगम राज्य में 123 गोदामों का संचालन कर रहा है, जिनकी कुल औसत भंडारण क्षमता 22.84 लाख मीट्रिक टन और उपयोगिता 22.20 लाख मीट्रिक टन (97 प्रतिशत) है।

वर्ष 2024-25 के दौरान निगम द्वारा 16.10 लाख मीट्रिक टन गेहूं, 8.55 लाख मीट्रिक टन धान, 2.35 लाख मीट्रिक टन बाजरा व 4.16 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रदर्शन की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments