Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedHaryana : BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया तेज, मोहन लाल बड़ौली...

Haryana : BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया तेज, मोहन लाल बड़ौली ही होंगे रीपिट!

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जानकारी के अनुसार, सोमवार तक नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। केंद्रीय आज (शनिवार) को चुनाव शेड्यूल और पर्यवेक्षेक की घोषणा को लेकर चर्चा होगी। हालांकि सोमवार के दिन नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा औपचारिक रूप से की जाएगी।

मोहन लाल बड़ौली हैं सबसे आगे

वर्तमान में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली हैं, जो इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहन लाल बड़ौली को फिर एक बार कमान संभालने का मौका मिल सकता है। यह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के करीबी हैं।

संजय भाटिया

करनाल से पूर्व सांसद और पार्टी के बड़े पंजाबी चेहरे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद संगठन में समायोजन की चर्चा। मनोहर लाल खट्टर के करीबी, पार्टी इन्हें राजनीतिक संतुलन के रूप में आगे बढ़ा सकती है।

असीम गोयल

अंबाला सिटी से पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री। मुख्यमंत्री सैनी के विश्वसनीय नेताओं में से एक। पहले महामंत्री की रेस में थे, अब अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार।

सुदेश कटारिया

सुदेश कटारिया पार्टी के प्रमुख दलित चेहरे रहे हैं । पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के बेहद करीबी माने जाते हैं। ईमानदार छवि के कारण संगठन में मजबूत दावेदारी है।

अजय गौड़

अजय गौड़ 2014 में मनोहर लाल खट्टर के संपर्क में आने के बाद संगठन में तेजी से उभरे। पूर्व सीएम की केंद्रीय नेतृत्व में व्यक्तिगत पैरवी के चलते इनका नाम भी चर्चा में।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments