Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने गए डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा, कैबिनेट मंत्री...

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने गए डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा, कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा

हरियाणा विधानसभा में हरविंदर कल्याण को नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद विधानसभा में सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने हरविंदर कल्याण को बधाई देते हुए उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा को विधानसभा का उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) चुना गया, जिनके नाम का प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रखा।

अध्यक्ष चयन के बाद विज-हुड्डा में बहस

अध्यक्ष चयन के बाद सदन में मंत्री अनिल विज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच तीखी बहस हुई। विज ने हुड्डा पर टिप्पणी की कि हरियाणा की जनता ने हुड्डा के अधिकारों पर ‘काटा’ लगा दिया है। इस पर हुड्डा खड़े हुए और कहा कि वे पहले दिन विवाद नहीं चाहते और विज का यह तरीका गलत है। उन्होंने स्पीकर से अनुरोध किया कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले इसके लिए अनिल विज और महीपाल ढांडा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह

सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे राष्ट्रगान से हुई। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वरिष्ठ विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इसके बाद कादियान ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सबसे पहले शपथ ली। श्रुति चौधरी, मनदीप सिंह चट्‌ठा, आफताब अहमद सहित कुछ विधायकों ने अंग्रेजी में शपथ ली, जबकि कृष्ण बेदी, जगमोहन आनंद, रामकुमार कश्यप ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की। जरनैल सिंह और शीशपाल केहरवाला ने पंजाबी में, और मोहम्मद इलियास ने उर्दू में शपथ ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments