Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Haryana Election Results: हरियाणा की 90 सीटों पर Counting जारी, जानें अपने क्षेत्र की सीट का हाल
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsHaryana Election Results: हरियाणा की 90 सीटों पर Counting जारी, जानें अपने...

Haryana Election Results: हरियाणा की 90 सीटों पर Counting जारी, जानें अपने क्षेत्र की सीट का हाल

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती हुई। अब ईवीएम मशीनों से मतगणना शुरू हो गई है। रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। बीजेपी को बहुमत मिल गया है। इससे पहले सुबह 8 बजे से शुरुआती रुझानों में कांग्रेस एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही थी। पार्टी ने 65 सीटों का आंकड़ा छू लिया था। बीजेपी की बढ़त घटकर 17 सीटों पर आ गई थी। सुबह 9:30 बजे जैसे ही बीजेपी मुकाबले में आई और दोनों के बीच दो सीटों का अंतर हो गया। सुबह 9:44 बजे ऐसा समय आया जब दोनों पार्टियां 43-43 सीटों पर थीं।

इसके बाद बीजेपी 46 सीटों पर पहुंच गई। सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से और सावित्री जिंदल हिसार से आगे चल रही हैं। रुझानों में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से पीछे चल रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से आगे चल रहे हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में राज्य में 67.90% मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है।

आपको बता दें कि 22 जिलों में 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 2-2 केंद्र और बाकी 87 सीटों के लिए एक-एक केंद्र बनाया गया है। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में राज्य में 67.90% मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है। कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को 50 से 55 सीटें मिल सकती हैं। हरियाणा में रुझान बीजेपी के पक्ष में जा रहा है।

रुझानों में हरियाणा की स्थिति—–

पार्टी रुझानों में आगे जीत
कांग्रेस 39
बीजेपी 45
जेजेपी-ASP 0
इनेलो-बसपा 2
आप 0
अन्य 4

दरअसल, हरियाणा में 2000 से लेकर 2019 तक हुए 5 विधानसभा चुनावों में दो बार ऐसा हुआ कि वोटिंग प्रतिशत में गिरावट आई या फिर 1% की मामूली बढ़त हुई। दोनों ही बार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी। इसका फायदा उस समय सत्ता में रही पार्टी को मिला।

VIP सीटों पर क्या है स्थिति—–

सीट उम्मीदवार आगे/पीछे जीत
अंबाला कैंट अनिल विज पीछे
तोशाम श्रुति चौधरी आगे
हिसार सावित्री जिंदल आगे
आदमपुर भव्य बिश्नोई आगे
जुलाना विनेश फोगाट आगे
उचाना दुष्यंत चौटाला पीछे
लाडवा नायब सैनी आगे
अटेली आरती राव पीछे
सिरसा गोपाल कांडा पीछे
गढ़ी सांपला किलोई भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा आगे

एग्जिट पोल में भले ही भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन भाजपा नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दावा है कि 8 अक्टूबर को जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी। हमें पूरा भरोसा है, हमने हरियाणा को गति देने का काम किया है।

कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी- भूपेंद्र हुड्डा

दूसरी ओर, हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दावा है कि एग्जिट पोल के आंकड़ों से भी बेहतर प्रदर्शन कर कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब से हमने चुनाव प्रचार शुरू किया है, तभी से कह रहा हूं कि कांग्रेस के पक्ष में लहर है। कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल में बढ़त का मुख्य कारक 2005-2014 तक की हमारी उपलब्धियां और 2014-2024 तक की भाजपा सरकार की विफलताएं हैं। हम बेरोजगारी, शिक्षा और सुरक्षा पर काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments