Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
हरियाणा DGP का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बड़ा बयान, बोले- अपराधी सिर्फ अपराधी होता है चाहे किसी भी राज्य का हो 
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा DGP का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बड़ा बयान, बोले- अपराधी सिर्फ...

हरियाणा DGP का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बड़ा बयान, बोले- अपराधी सिर्फ अपराधी होता है चाहे किसी भी राज्य का हो 

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधी सिर्फ अपराधी होता है वह किसी एक शहर एक जगह के नहीं होते और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और लॉरेंस बिश्नोई पर चल रहे विभिन्न हत्या के मामलों और आपराधिक मामलों में हरियाणा पुलिस द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा।

महानिदेशक ने आगे कहा कि चाहे बाबा सिद्दीकी मर्डर केस हो या कोई और हत्या का मामला हो जहां पर भी यह हुआ वहां की पुलिस मामले को इन्वेस्टिगेट कर रही है और जो भी हरियाणा पुलिस का इसमें सहयोग होगा वह पूरी तरह से किया जाएगा।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर पंचकुला स्थित पुलिस लाइन में देश के पुलिस बल के अमर शहीदों को ‘पुलिस शहीद स्मारक’ पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि 21 अक्टूबर का दिन पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि 1969 में लद्दाख में चीनी सैनिकों ने 10 सिपाहियों को आज के दिन ही घात लगाकर मार दिया था। उनकी याद में सभी पैरमिलिट्री फोर्सेज में और पुलिस लाइन में इस दिन को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गौरतलब हो कि देश में पिछले साल से लेकर अब तक 214 पुलिस सिपाही या अधिकारी शहीद हुए हैं जिनकी याद में अबकी बार यह शहीद दिवस मनाया गया है। इस दिन सभी 214 शहीदों के नाम पढ़े गए तथा सबको आज के दिन श्रद्धांजलि दी गई और पुलिस द्वारा परेड भी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments