Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsHaryana : आवारा कुत्तों से निपटने के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने...

Haryana : आवारा कुत्तों से निपटने के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने यूनिवर्सिटी से मांगा 10 पॉइंट्स में जवाब

हरियाणा हायर एजुकेशन विभाग ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रूख अपनाया है। विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनुपालन रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी परिसर में आवारा कुत्तों के घूमने की समस्या से निपटने के लिए जवाब मांगा गया है।

हरियाणा हायर एजुकेशन विभाग ने मांगी रिपोर्ट

हरियाणा के हायर एजुकेशन विभाग ने राज्य की सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से आवारा कुत्तों से सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट मांगी है। 25 नवंबर को विभाग ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश सभी संस्थानों को भेजा था, जिसमें छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। अब विभाग ने संस्थानों से 10 बिंदुओं पर आधारित एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है, जिससे पता चल सके कि अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

सुरक्षा इंतजामों पर फोकस

निदेशालय ने सभी संस्थानों से अपने नोडल अधिकारी का नाम, पद, मोबाइल नंबर और ईमेल ID देने को कहा है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि क्या मुख्य द्वार पर नोडल अधिकारी की जानकारी प्रदर्शित की गई है? क्या कैंपस को आवारा कुत्तों से सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्री वॉल, फेंसिंग या अन्य सुरक्षा उपाय पूरे किए गए हैं? विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि संस्थान के अंदर कुत्तों की आवाजाही हो रही है, तो उसे रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं।

छात्रों को जागरूक करने के लिए दिए निर्देश

हायर एजुकेशन विभाग ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को छात्रों को आवारा कुत्तों के व्यवहार से निपटने के तरीके सिखाने के निर्देश भी दिए हैं। संस्थान यह सुनिश्चित करें कि छात्र जानते हों कि कुत्तों को देखकर किस प्रकार व्यवहार करना चाहिए, किसे सूचित करना है और आपात स्थिति में किससे सहायता लेनी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments