Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा कैबिनेट को मिली 32 में से 24 सीटों पर बीजेपी आगे,...

हरियाणा कैबिनेट को मिली 32 में से 24 सीटों पर बीजेपी आगे, पार्टी नेताओं ने बांटी जलेबी

चंद्रशेखर धरणी : दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। करीब चार घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 46 और आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा के दिल्ली मुख्यालय के साथ ही हरियाणा भाजपा के नेताओं ने भी जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बनाए थे। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54 फीसदी मतदान हुआ था।

नायाब कैबिनेट के प्रचार वाली सीटों पर बीजेपी आगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य नेताओं को दिल्ली के विधानसभा चुनाव में 32 सीटों पर प्रचार का जिम्मा सौंपा गया था। रुझानों में इन 32 में से करीब 24 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। नांगलोई जाट विधानसभा सीट पर खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव प्रचार किया था। वहां से भाजपा प्रत्याशी फिलहाल आगे चल रहे हैं। नजफगढ़ में भी नायब सिंह सैनी ने प्रचार किया था। वहां भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

शुरू हुआ जलेबी बांटने का सिलसिला

रुझानों में दिल्ली की सत्ता में वापसी होती देख दिल्ली मुख्यालय के साथ हरियाणा भाजपा के नेताओं ने भी जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने तो बकायदा जलेबी बांटना शुरू कर दिया है। बता दें कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की ओर से जलेबी की फैक्ट्री लगाकर उसे विदेश एक्सपोर्ट करने की बात कही गई थी, उसके बाद से ही बीजेपी ने जलेबी का मुद्दा बना लिया था। अब दिल्ली में जीत की ओर से बढ़ते हुए हरियाणा भाजपा नेताओं ने जलेबी बांटना शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments