Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedHaryana : नगर निगम चुनाव में BJP की तैयारी तेज, सोनीपत भाजपा...

Haryana : नगर निगम चुनाव में BJP की तैयारी तेज, सोनीपत भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

सोनीपत में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा कार्यालय सोनीपत में नगर निगम मेयर और पार्षद चुनावों की रणनीति पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिले के भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, कार्यकर्ता और संगठन से जुड़े प्रमुख लोग शामिल हुए। वार्ड स्तर से लेकर मेयर चुनाव तक की तैयारियों, संभावित उम्मीदवारों और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव को लेकर हर स्तर पर राय मांगी जा रही है। वार्ड से लेकर मेयर पद तक के इच्छुक उम्मीदवारों से बातचीत की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी केवल जमीन से जुड़े, मेहनती और जिताऊ उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगी।

नगर निगम चुनाव के प्रभारी बने कृष्ण लाल पंवार

बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने बताया कि नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम चुनावों के लिए उन्हें प्रभारी और संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की परंपरा रही है कि हर चुनाव से पहले संगठन और जनता दोनों से विचार-विमर्श किया जाता है। कृष्ण लाल पंवार ने साफ किया कि टिकट वितरण से पहले आम लोगों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है और जो भी इच्छुक उम्मीदवार अपनी बात कमेटी के सामने रखना चाहता है, उसका स्वागत है।

भाजपा ने किया जीत का दावा

कृष्ण लाल पंवार ने दावा किया कि सोनीपत नगर निगम मेयर और पार्षद चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार ही जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भाजपा की लगातार जीत से पार्टी का ग्राफ बढ़ा है और प्रदेश में विपक्ष भाजपा का मुकाबला नहीं कर पा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भले ही नगर निगम चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन भाजपा पूरी तरह तैयार है। संगठनात्मक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पार्टी अब पूरी तरह चुनावी मोड में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments