हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। नई लिस्ट में 13 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं जिनमें जेजेपी के 9 और एएसपी के 4 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
लिस्ट के मुताबिक करनाल से जेजेपी के जितेंद्र रायल, पानीपत शहर से रविंद्र मिम्ना, खरखौदा से रमेश खटक, नरवाना से संतोष दनौदा, उकलाना से रोहताश कांदुल, नारनौंद से योगेश गौतम, लोहारू से अलका आर्या, नांगल चौधरी से इंजीनियर ओमप्रकाश और बढखल से परविंदर सिंह का नाम शामिल हैं।
इसी तरह आजाद समाज पार्टी की ओर जुगनु मेहरा को भिवानी से, बलवान सिंह को बहादुरगढ़ से शशि कुमार को महेंद्रगढ़ और सुरंद्र यादव को बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।



