Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपूर्ण रूप से सुरक्षित हैं हरविंदर कल्याण, धुंध व कोहरे के कारण...

पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं हरविंदर कल्याण, धुंध व कोहरे के कारण ट्रक से टकराई थीं एस्कॉर्ट की गाड़ियां 

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ :भारी धुंध व कोहरे के बीच वीरवार रात साढ़े दस के बाद हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण कारवा जब शाहाबाद के पास से गुजर रही थी तो उनको एस्कॉर्ट कर रही गाड़ियां भारी धुंध के अंदर एक खड़े ट्रक में लगी। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं तथा उनकी गाड़ी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी मिली है कि यह घटना टोडा गांव के पास हुई भारी धुंध तथा कोहरे के चलते जीटी रोड पर जबरदस्त कोहरे का प्रभाव था। एक ट्रक खराब हालत में वहां खड़ा बताया जाता है जिसमें एस्कॉर्ट गाड़ी जा लगी। यह भी जानकारी मिल रही है कि दो लोगों को इसमें चोट लगी है। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण के चालक की सूझबूझ के कारण चालक ने गाड़ी एक साइड ले ली जिससे काफी बचाव हो गया । हरविंदर कल्याण जहां पूर्ण इतिहास सुरक्षित है वहीं उनकी गाड़ी को भी कोई खरोच नहीं आने की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरविंदर कल्याण रात 8:30 बजे के करीब चंडीगढ़ से अपने सभी कार्यक्रम निपटाकर अपने विधानसभा के क्षेत्र घरौंडा के अंदर स्थित अपने घर जा रहे थे जीटी रोड पर जिस प्रकार से कोहरा पैर प्रसार रहा है उसके चलते उन्हें एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी के साथ अवश्य एक ट्रक टकराया बताया जा रहा है। फिलहाल कुरुक्षेत्र पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है कि वह ट्रक किसका है तथा उसे किसने खड़ा किया हुआ था। यह घटना त्योदा शाहाबाद मार्कण्डेय के पास हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments