Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsGujarat : कांग्रेस सासंद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे ने अपनी पत्नी...

Gujarat : कांग्रेस सासंद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे ने अपनी पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल के परिवार से जुड़ा एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। उनके भतीजे यशराज सिंह गोहिल और उनकी पत्नी राजेश्वरी की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पत्नी की गोली लगने से मौत के बाद यशराज ने खुद को भी गोली मार ली।

रात में एंबुलेंस को किया गया था कॉल

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:45 बजे यशराज सिंह गोहिल ने आपातकालीन नंबर 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलवाई थी। कॉल के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जब मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, तो जांच के बाद राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया गया।

लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यशराज ने एंबुलेंस कर्मियों को बताया था कि उनसे गलती से लाइसेंसी पिस्टल चल गई, जिसकी गोली सीधे पत्नी के गले में जा लगी। घटना फ्लैट के अंदर हुई।

पत्नी की मौत के बाद यशराज ने भी की आत्महत्या

मेडिकल टीम जब राजेश्वरी के शव को एंबुलेंस में शिफ्ट करने के लिए बाहर गई, उसी दौरान यशराज कमरे में लौटे और खुद को गोली मार ली। उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

गुजरात मैरीटाइम बोर्ड में अधिकारी थे यशराज

यशराज सिंह गोहिल गुजरात मैरीटाइम बोर्ड में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उन्हें क्लास-2 से क्लास-1 अधिकारी के पद पर प्रमोशन मिला था। उनकी शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी।

घटना के समय घर में मौजूद थीं मां

घटना के वक्त यशराज की मां फ्लैट के दूसरे कमरे में मौजूद थीं। उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी तब हुई, जब एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद पुलिस ने पूरे NRI टावर परिसर को सुरक्षित कर लिया और गेट बंद कर दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments