Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजालंधर में ग्रेनेड हमला, पाकिस्तानी के इस डॉन ने ली जिम्मेदारी

जालंधर में ग्रेनेड हमला, पाकिस्तानी के इस डॉन ने ली जिम्मेदारी

जालंधर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर में किसी के घर पर ग्रेनेड फेंका गया है। बताया जा रहा है कि किसी ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके चलते पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने इस घटना को अंजाम दिया। यह भी सामने आया है कि उक्त डॉन की मदद जीशान अख्तर उर्फ ​​जैस पुरेवाल ने की थी।

बताया जा रहा है कि 5 युवकों ने मिलकर उक्त ग्रेनेड हमले को अंजाम दिया। जिस व्यक्ति के घर पर ग्रेनेड फेंका गया, वह हिंदू विचारधारा वाला व्यक्ति है। वह यूट्यूबर है। फिलहाल इस ग्रेनेड हमले के बारे में किसी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। ग्रेनेड सुबह 4 बजे फेंका गया।

खबर मिलते ही जालंधर ग्रामीण पुलिस के SSP गुरमीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना करने पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक ग्रेनेड बरामद किया है। ग्रेनेड का पिन बाहर था। किसी कारण ग्रेनेड फटा नहीं, जिससे लोगों की जान बच गई। जारी वीडियो में शहजाद भट्टी ने दावा किया है कि जालंधर में ग्रेनेड हमला उसी ने किया है। यह हमला इसलिए किया गया, क्योंकि वह मेरे इस्लाम, मेरे काबा, मेरे पैगम्बरों को गाली दे रहा था।

ये लोग सोच रहे थे कि वे अपना कृत्य भूल गए हैं। अगर इस बार वह बच गया है, तो फिर हमला करेंगे। पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने पुलिस से कहा है कि अगर वह नहीं चाहते कि माहौल खराब हो, तो उसे गिरफ्तार कर लें, नहीं तो यह कार्रवाई जारी रहेगी। उसने कहा कि उसके पास सबूत भी हैं, जो वह देने को तैयार है। अगर कोई धर्म के बारे में बोलेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसे सजा जरूर मिलेगी। जिसे जो करना है, करने दे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments