मध्य प्रदेश शासन द्वारा रक्षाबंधन दिनांक 19 अगस्त और जन्माष्टमी दिनांक 26 अगस्त का सामान्य सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश राज्य के सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों पर लागू होगा, जिसमें सभी सरकारी और निजी बैंक भी शामिल हैं।
बता दें मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी हुई अधिसूचना के अनुसार, दिनांक 19 अगस्त, 2024 सोमवार को रक्षाबंधन पर्व एवं दिनांक 26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।



