Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमाता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए नवरात्रि से पहले आई खुशखबरी!...

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए नवरात्रि से पहले आई खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें प्रोसेस

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने नवरात्रि के मद्देनजर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कटरा रेलवे स्टेशन पर रजिस्ट्रेशन काउंटर खोलने का फैसला किया है। 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रि उत्सव की विभिन्न तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने बताया कि इस साल विशेष व्यवस्था की गई है।

पंजीकरण काउंटर की जानकारी

अंशुल गर्ग ने यहां संवाददाताओं से कहा, “इस साल हमने एक अतिरिक्त पहल की है। हम कटरा रेलवे स्टेशन पर रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल रहे हैं, जहां आज से काम शुरू हो जाएगा।” कटरा रेलवे स्टेशन पर आठ समर्पित रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु सुबह 5 बजे से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या 39 से बढ़कर 47 हो गई है। श्रद्धालु इन 47 स्थानों पर जाकर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी काउंटरों पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

पंजीकरण प्रक्रिया

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन:

आप 47 बुकिंग काउंटर में से किसी पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

आपको जरूरी जानकारी के साथ एक फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद आपको एक पर्ची मिलेगी।

ध्यान रहे कि यह पर्ची सिर्फ 1 दिन के लिए वैध है, जिसके साथ आप यात्रा कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.maavaishnodevi.org/ पर जाना होगा।

भक्तों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ताकि नवरात्रि के दौरान ज्यादा से ज्यादा भक्त माता के दर्शन कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments