Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsगणतंत्र दिवस 2025 के लिए हुआ वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 942 जवानों...

गणतंत्र दिवस 2025 के लिए हुआ वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 942 जवानों को अवार्ड

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा एवं सुधार सेवाओं के 942 कर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया।

वीरता पुरस्कार में किस विभाग से कितने

सबसे अधिक 95 वीरता पुरस्कार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को दिए गए। इनमें से 28 जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्र से, 28 जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 03 जवान उत्तर-पूर्व से और 36 जवान अन्य क्षेत्रों से हैं जिन्हें उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इनमें 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा के कर्मचारी शामिल हैं।

किस विभाग के कितने जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है

विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (PSM) में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07 नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड को और 04 सुधार विभाग को दिए गए हैं। सराहनीय सेवा के लिए 746 पदक (MSM) में से 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड को और 36 सुधार विभाग को दिए गए हैं।

वीरता पुरस्कारों की राज्यवार सूची

वीरता पुरस्कारों के राज्यवार आंकड़ों पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ से 11, ओडिशा से 6, उत्तर प्रदेश से 17, जम्मू-कश्मीर से 15 पुलिसकर्मियों को यह पुरस्कार दिया गया। असम राइफल्स से एक, बीएसएफ से 5, सीआरपीएफ से 19, एसएसबी से 4 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से 16 अग्निशमन कर्मियों और जम्मू-कश्मीर से एक अग्निशमन कर्मी को यह पुरस्कार दिया गया।

विशिष्ट सेवा के अंतर्गत राज्यवार सूची

विशिष्ट सेवा के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, NSG, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, NDTF, NCRB, संसदीय मंत्रालय मामले RS सचिवालय, रेलवे सुरक्षा, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश (सुधार सेवा) और उत्तराखंड को एक-एक पुरस्कार दिया गया।

विशिष्ट सेवा के अंतर्गत बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, CISF, SSB, केरल (अग्निशमन विभाग), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होमगार्ड) को दो-दो पुरस्कार दिए गए। विशिष्ट सेवा के अंतर्गत बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, CISF, SSB, केरल (अग्निशमन विभाग), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होमगार्ड) को दो-दो पुरस्कार दिए गए। दिल्ली पुलिस, ITBP, उत्तर प्रदेश (सुधार सेवाएं) को 3-3 पुरस्कार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र को 4-4, उत्तर प्रदेश पुलिस और BSF को 5-5, CRPF-CBI को 6 और IB को 8 पुरस्कार मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments