Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsझारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, तीन दिन का राजकीय...

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक, रांची लाया गया पार्थिव शरीर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया. दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. झारखंड और देश के बड़े आदिवासी नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले शिबू सोरेन को सम्मान से दिशोम गुरु भी कहा जाता था. राष्ट्रपति और PM मोदी ने गंगाराम अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी.

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, मीसा भारती, मनोज झा और RJD के कई नेताओं ने भी अस्पताल में परिवार से मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रामगढ़ के नेमरा गांव में दोपहर 12 बजे शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार किया जाएगा… छोटे बेटे बसंत सोरेन उन्हें मुखाग्नि देंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments