Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedPunjab : पूर्व CM Vs CM मान, पंजाब में सियासी ‘घमासान’

Punjab : पूर्व CM Vs CM मान, पंजाब में सियासी ‘घमासान’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष के नेताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के “न तो विजन है, न ही जनता से जुड़ाव”, इसलिए वे “AAP सरकार पर झूठे आरोप लगाकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।”

चन्नी ने ‘आप’ पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि पंजाब सरकार फर्जी मतदान करने के साथ-साथ चुनाव में गड़बड़ी की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर बूथ पर 10 से 20 प्रतिशत एक्स्ट्रा बैलेट पेपर छपवाकर हलका इंचार्जों को दे दिए हैं।

पूर्व CM चन्नी पर CM मान ने किया कटाक्ष

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी निशाना साधते हुए कहा कि जो “350 करोड़ की अटैची लेकर दिल्ली जाते हैं, और कहते हैं मैं गरीबों का मसीहा हूं। “चरणजीत सिंह चन्नी खुश हैं कि 500 करोड़ की चीज 350 में मिल गई, राहुल खुश हैं कि महंगाई से रेट बढ़ गया और वड़िंग-बाजवा दुखी हैं कि अब ‘रेट कैसे तोड़ें’।”

नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि “एक नेता तो कहता है, मुझे मुख्यमंत्री बनाओ, तभी पंजाब आऊंगा, नहीं तो टीवी पर ठीक हूं। लोकल बॉडी और बिजली विभाग उनके पास था, पर न सुधार किया, न 600 यूनिट फ्री की।” साथ ही, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कुछ लोग “पहाड़ों का जोगी” हैं, जो “चुनाव आते ही वे पंजाब को याद करने लगते हैं।

राजा वड़िंग पर कसा तंज

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राजा वड़िंग, जो वर्तमान में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष हैं, उन पर तंज कसते हुए कहा कि “तरनतारन में कांग्रेस चौथे नंबर पर रही, जमानत तक जब्त हो गई। अब वड़िंग भी जनता के बीच जा रहे हैं, यह तो हम चाहते ही थे।”

सुखबीर सिंह बादल पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सुखबीर सिंह बादल को पता ही नहीं था कि ब्लॉक समिति में भी प्रचार होता है, अब सुखबीर सिंह बादल मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments