Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअसम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 29 जिलों में 24 लाख से...

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 29 जिलों में 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

असम में रविवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही और करीब 24 लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राज्य भर में ब्रह्मपुत्र समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण अबतक 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को गुवाहाटी में एक नाले में गिरे आठ वर्षीय लड़के का शव शहर के राजगढ़ इलाके से बरामद हुआ है। उसके माता-पिता ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में शव की पहचान की।

राज्य में 29 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें धुबरी में सबसे अधिक 7.95 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

इसके साथ ही कछार और दरांग जिले भी बाढ़ से बहुत अधिक प्रभावित हुए हैं, दोनों जिलों में डेढ़-डेढ़ लाख लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं।

कुल 577 राहत शिविरों में 53 हजार से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है।

जोरहाट से धुबरी तक ब्रह्मपुत्र समेत प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बुरहीदेहिंग, दिखोउ, दिसांग, धनसिरी, जिया भराली, कोपिली, बराक और संकोष नदियां भी विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बाढ़ से मवेशी भी प्रभावित हुए हैं, जबकि फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

सूत्रों ने बताया कि राज्य में विभिन्न स्थानों से सड़कों, पुलों समेत बुनियादी ढांचों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments