Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत चार जवान हुए शहीद

दहशतगर्द जम्मू-कश्मीर में लगातार शांति भंग करने की फिराक में हैं। डोडा जिले के देसा वन क्षेत्र में सोमवार को आतंकियों के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक अधिकारी समेत चार जवानों ने दम तोड़ दिया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। घटना स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब पौने आठ बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

सेना ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया है तथा अंतिम जानकारी आने तक अभियान जारी था।

अधिकारियों के अनुसार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद अभियान शुरू किया गया था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि की, लेकिन कहा कि और विवरण का इंतजार है।

सेना की 16वीं कोर, जिसे व्हाइट नाइट कोर के नाम से भी जाना जाता है उसने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक भेजे गए हैं, अभियान जारी है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments