बाहरी दिल्ली के बादली औद्योगिक क्षेत्र में जींस बनाने वाली एक फैक्टरी में सोमवार की सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के संबंध में सुबह सात बजे फोन से सूचना मिली जिसके बाद आठ दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि तीन मंजिला इमारत के भूतल पर आग लगी थी।
उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बचाव अभियान जारी है।



