Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजनवरी के महीने में गर्मी का अहसास, टूटा 6 साल का रिकॉर्ड,...

जनवरी के महीने में गर्मी का अहसास, टूटा 6 साल का रिकॉर्ड, जानें ऐसा क्यों हुआ?

इस साल जनवरी में दिल्ली में लोग ठिठुर नहीं रहे हैं, बल्कि गर्मी का एहसास कर रहे हैं। रविवार यानी 19 जनवरी को दिल्ली में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 6 सालों में जनवरी के महीने में सबसे अधिक तापमान था। दोपहर में खिली धूप ने लोगों को स्वेटर निकालने पर मजबूर कर दिया।

दिल्ली में 6 साल बाद जनवरी के महीने में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2019 में 21 जनवरी को दिल्ली का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को दिल्ली में दोपहर के समय तेज धूप खिली, हालांकि शाम होते-होते फिर से ठंड का एहसास होने लगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अचानक बढ़ी इस गर्मी के लिए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के रुख में आए बदलाव को जिम्मेदार ठहराया है।

ठंड में गर्मी का एहसास

रविवार को दिल्ली का पीतमपुरा शहर का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसम का अनुमान जताया है, यानी सोमवार और मंगलवार को भी दिल्लीवासियों को गर्मी का एहसास हो सकता है। आज भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

इस दिन बदलेगा मौसम

हालांकि इसके बाद 22 और 23 जनवरी को दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो सकता है। ऐसे में फिर से ठंड बढ़ सकती है। क्योंकि मौसम विभाग ने 24 और 25 जनवरी को कोहरे की संभावना जताई है। इस तरह से इस हफ्ते दिल्ली के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को कभी ठंड तो कभी गर्मी का एहसास होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments