Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का निधन, CM मान ने जताया दुख 

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का निधन, CM मान ने जताया दुख 

जाने-माने पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का निधन हो गया है, वह 12 दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। जवांदा के करीबियों के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर लुधियाना में उनके पैतृक गांव “पोना” ले जाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

उनके निधन की खबर सबसे पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि राजवीर जवांदा की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए अलोप हो गया।

उन्होंने आगे लिखा कि छोटी उम्र में अपने गीतों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवंदा की आवाज हमेशा गूंजती रहेगी। दिवगंत आत्मा को वाहिगुरु अपने चरणों में निवास दें और परिवार और प्रशंसकों को यह दुःख सहने का बल प्रदान करे।

बता दें कि राजवीर जवांदा का बीते 27 सितंबर को बाइक राइडिंग के दौरान हिमाचल में एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments