Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमोगा में पुलिस-अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से 2 अपराधी...

मोगा में पुलिस-अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से 2 अपराधी हुए घायल

मोगा में पुलिस और दो हत्या आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, 13 मार्च को मोगा में शिवसेना नेता की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को मोगा पुलिस ने दो दिन पहले हिमाचल से पकड़ा था। दोनों आरोपियों की पहचान अरुण हांडा और सिकंदर सिंह के रूप में हुई। दोनों मोगा के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ 24 मामले दर्ज हैं।

अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मोगा के सिंघावाला में गंदे नाले से सटी सड़क पर एक जगह हथियार छिपा रखे हैं। पुलिस जब दोनों आरोपियों को लेकर हथियार बरामद करने पहुंची तो सिकंदर ने छिपी हुई पिस्तौल से पुलिस पर तीन गोलियां चलाईं। जवाबी फायरिंग में एक गोली सिकंदर के पैर में लगी। अरुण हांडा ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments