Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपुलिस और अनिल दुजाना गैंग के बीच मुठभेड़, पुलिस ने दो आरोपियों...

पुलिस और अनिल दुजाना गैंग के बीच मुठभेड़, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिफ्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में विज्ञान मार्ग पर बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान अनिल दुजाना गिरोह के दो कुख्यात बदमाश अरुण और साहिल गोली लगने से गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि संभल में मिनी बैंक डकैती को अंजाम देने वाले बदमाश इसी इलाके में छिपे हैं। इसी सूचना के आधार पर बुढ़ाना कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने इलाके में नाका चेकिंग शुरू कर दी।

रात में संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरुण और साहिल के पैरों में गोली लग गई और उन्हें पकड़ लिया गया।

दोनों बदमाश लूट और रंगदारी के 20 से ज़्यादा मामलों में वांछित थे।

पुलिस के मुताबिक, अरुण और साहिल अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इनके खिलाफ लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत 20 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। दोनों हाल ही में संभल में हुई मिनी बैंक डकैती में भी वांछित थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी है। दोनों बदमाशों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इनके गिरोह ने पश्चिमी यूपी में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments