Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsरूस में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 8.8 रही तीव्रता

रूस में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 8.8 रही तीव्रता

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका में सुबह-सुबह भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप समुद्र के नीचे आया, जिसके बाद जापान और अमेरिका की एजेंसियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।

रूस के साथ-साथ जापान और अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया तट पर भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। कहा जा रहा है कि समुद्र में तीन फीट ऊँची लहरें उठ सकती हैं। इससे कई इलाकों में तबाही मच सकती है।

  • अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, यह भूकंप बहुत कम गहराई (करीब 19.3 किलोमीटर) पर आया, जिससे सतह पर तेज़ झटके और सुनामी की आशंका बढ़ गई है।
  • रूस की TASS एजेंसी के अनुसार, भूकंप के कारण कई लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
  • जापान के होक्काइडो, तोहोकू, कांटोस इज़ू और ओगासावारा द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि एक मीटर ऊँची लहरें जापान के तटीय क्षेत्रों तक पहुँच सकती हैं।

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा को स्थिति की जानकारी दे दी गई है और सरकार ने एक आपात बैठक बुलाकर राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले जुलाई में कामचटका के पास समुद्र में कई भूकंप आए थे, जिनमें से एक की तीव्रता 7.4 थी।

जापान में सुनामी तबाही मचा सकती है

वहीं, अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी कहा है कि अगले तीन घंटों में रूस और जापान के कुछ इलाकों में खतरनाक सुनामी लहरें पहुँच सकती हैं। इसके अलावा, फिलीपींस, मार्शल द्वीप समूह, पलाऊ और अन्य द्वीपों पर भी हल्की लहरें पहुँचने की आशंका है।

सुरक्षित स्थानों पर पहुँचने की अपील

रूस के क्षेत्रीय गवर्नर ने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन एक किंडरगार्टन क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने इस भूकंप को दशकों का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया और तटीय इलाकों में रहने वालों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।

रूस के सेवेरो-कुरिल्स्क शहर में बचाव अभियान जारी है

भूकंप और सुनामी के खतरे के बाद, रूस के सखालिन क्षेत्र के छोटे से शहर सेवेरो-कुरिल्स्क से लोगों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन युद्धस्तर पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है। सखालिन के गवर्नर ने इसकी पुष्टि की है। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने, आपातकालीन निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments