Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsस्विगी-Blinkit की ड्रेस में आए और लूट ली ज्वेलर्स की दुकान

स्विगी-Blinkit की ड्रेस में आए और लूट ली ज्वेलर्स की दुकान

गाजियाबाद में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ज्वैलर्स की दुकान में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपियों ने दुकान में मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट की और बंदूक की नोक पर करीब 22 किलो चांदी, 125 ग्राम सोना और करीब 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। डकैती की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने भी मामले की जानकारी ली है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

मानसी ज्वैलर्स की दुकान को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित बृज विहार में कृष्ण कुमार वर्मा की मानसी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। गुरुवार को वह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान हेलमेट और डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहने दो बाइक सवार दुकान में घुस आए। इससे पहले कि वह और दुकान में मौजूद एक कर्मचारी कुछ समझ पाते, बदमाशों ने हथियारों से कर्मचारी पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने दुकान से करीब 20 हजार रुपये नकद, 22 किलो चांदी और 125 ग्राम सोना लूट लिया और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ घटना का वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। घटना के दौरान बदमाशों ने डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहन रखी थी। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने लिंक रोड थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा पुलिस टीम दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments