Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsDonald Trump ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही कर दिए बड़े...

Donald Trump ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही कर दिए बड़े एलान, प्रवासियों पर किया प्रहार !

डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह यू.एस. कैपिटल के अंदर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी शपथ ली।

ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद अपनी नीतियों पर तेजी से काम करने का वादा किया। उनके मुख्य फोकस में ‘आव्रजन’ और ‘सीमा सुरक्षा’ शामिल हैं। उन्होंने पहले दिन ही कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने की योजना बनाई है, जिनमें से एक आदेश दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करना है। इसके तहत वह सशस्त्र सैनिकों को सीमा पर तैनात करने और शरण मांगने वालों को अमेरिका में अदालती मामलों की तारीख का इंतजार मैक्सिको में करने के लिए मजबूर करने की योजना बना रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की प्रमुख घोषणाएं

1. थर्ड जेंडर खत्म करने का एलान

2. नेशनल एनर्जी इमरजेंसी

3. मैक्सिको बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी

4. प्रेस पाए सेंसरशिप खत्म करने का एलान

5. नशे के कारोबारी आतंकवादी घोषित

6. घुसपैठियों को पकड़ने के बाद छोड़ा नहीं जाएगा

7. गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका किया

8. पनामा शहर वापस अमेरिका का हिस्सा होगा

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वह अमेरिका में जन्मे उन बच्चों की नागरिकता समाप्त करना चाहते हैं, जिनके माता-पिता अवैध प्रवासी हैं, हालांकि कुछ कानूनी विशेषज्ञ इसे असंवैधानिक मानते हैं।

अपने दूसरे कार्यकाल में, ट्रंप ने संघीय सरकार में बड़े बदलाव करने की योजना बनाई है। उन्होंने अपने समर्थकों को उच्च पदों पर नियुक्त करने का वादा किया है और कहा है कि उनका प्रशासन उन कार्यक्रमों और पहलों को समाप्त करेगा जो विविधता, समानता और समावेशन को बढ़ावा देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments