Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsबिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात करने जेल पहुंचे डेरा ब्यास मुखी बाबा...

बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात करने जेल पहुंचे डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों

डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से नाभा जेल में मुलाकात की। पटियाला की नाभा जेल में हुई मुलाकात के दौरान बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और बिक्रम मजीठिया के बीच करीब पैंतीस मिनट तक बातचीत हुई।

बिक्रम मजीठिया से मुलाकात करने नाभा जेल पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख - dera beas  chief reaches jail to meet bikram majithia-mobile

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अपने काफिले के साथ पटियाला की नाभा जेल पहुंचे थे, उनके काफिले में कई लक्जरी गाड़ियां भी शामिल थीं। साथ ही भारी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे। इस मुलाकात को देखते हुए नाभा जेल के बाहर और आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया नाभा जेल में बंद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments