Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab में घना कोहरा, लोहड़ी का उत्साह पड़ा फीका, दिल्ली में 2023...

Punjab में घना कोहरा, लोहड़ी का उत्साह पड़ा फीका, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ज्यादा ठंड

पंजाब में मंगलवार सुबह घने कोहरे ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया। कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद धीमी रफ्तार से सफर करना पड़ा। कई इलाकों में सुबह के समय यातायात प्रभावित रहा।

घना कोहरा लोहड़ी के त्योहार पर भी असर डालता नजर आया। आमतौर पर लोहड़ी के दिन बच्चे और बड़े सुबह से ही पतंगबाजी का आनंद लेते हैं, लेकिन इस बार कोहरे के कारण घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विजिबिलिटी कम होने से न सिर्फ वाहनों की रफ्तार घटी है, बल्कि लोग छतों पर जाने से भी बच रहे हैं। यही वजह है कि इस बार लोहड़ी का उत्साह कुछ फीका दिखाई दे रहा है।

दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। IMD के अनुसार शहर में लगातार दूसरे दिन शीतलहर की स्थिति बनी रही, जिससे जनवरी 2023 के बाद यह सबसे ठंडे दिनों में से एक रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिन भी हालात कुछ ऐसे ही बने रह सकते हैं।

सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 4.2 डिग्री कम है। इससे पहले 11 जनवरी 2023 को राजधानी में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अलग-अलग इलाकों में तापमान का हाल

शीतलहर के बीच दिल्ली के अलग-अलग मौसम स्टेशनों पर तापमान में भारी अंतर देखा गया। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था। वहीं पालम इलाके में अधिकतम तापमान सिर्फ 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 4.3 डिग्री कम दर्ज किया गया। लोधी रोड और रिज क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम रहा।

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते उत्तर भारत के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments