Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsDelhi : राजधानी में बेखौफ बदमाश, शास्त्री पार्क इलाके में सरेआम गोली...

Delhi : राजधानी में बेखौफ बदमाश, शास्त्री पार्क इलाके में सरेआम गोली मारकर लुटे 80 लाख रुपए

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिन के उजाले में लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर उससे लगभग 80 लाख रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि हमलावर अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों तक पहुंचने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

यह भी पढ़ें : रेलवे ने फिक्स किया होली का प्लान, पटरी पर दौड़ेंगी 14…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments