Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi पुलिस के हत्थे चढ़ा रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग का 1 लाख का ईनामी गैंगस्टर, 18 कुख्यात अपराधों में शामिल
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsDelhi पुलिस के हत्थे चढ़ा रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग का...

Delhi पुलिस के हत्थे चढ़ा रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग का 1 लाख का ईनामी गैंगस्टर, 18 कुख्यात अपराधों में शामिल

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह के एक कुख्यात सदस्य विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। विकास पर एक लाख रुपये का इनाम था और वह करीब 18 संगीन अपराधों में शामिल था। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके से गिरफ्तार किया।

18 अपराधों में आरोपी

क्राइम ब्रांच के अनुसार, विकास दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में हत्या की साजिश जैसे कई गंभीर अपराधों में वांटेड था। सबसे अहम बात यह है कि वर्ष 2023 में गुरुग्राम कोर्ट परिसर के अंदर हुई गैंगवार की बड़ी वारदात में विकास की इसकी भूमिका थी। उसने रोहित गोदारा गैंग के 10 शूटरों को ठिकाना और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराया था। इसी घटना के बाद से वह फरार था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़ा रहा आरोपी

जांच में खुलासा हुआ है कि विकास पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था। जेल में रहते हुए उसने इस गैंग के साथ संपर्क बढ़ाया और बाद में गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गिरोह में शामिल हो गया। जेल से बाहर आने के बाद वह वसूली और लूट कर गिरोह के लिए फंड जुटाने का काम किया था। पुलिस के मुताबिक, उसने कई आपराधिक घटनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

2025 की चाणक्यपुरी घटना से जुड़ा मामला

इस गिरफ्तारी की कड़ी 23 जून 2025 को चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र में हुई एक कार्रवाई से जुड़ी है। उस रात गश्त के दौरान एक कार से अवैध पिस्टल बरामद की गई थी। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि विकास मौके से फरार हो गया था। बाद में उसे घोषित अपराधी घोषित कर BNSS की धारा 84 के तहत कार्रवाई शुरू की गई थी।

पूछताछ से खुल सकते हैं गैंग के कई राज

क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, विकास से पूछताछ जारी है और उससे गैंग के अन्य सदस्यों, हथियारों की आपूर्ति और फंडिंग नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी राजधानी और आसपास के राज्यों में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments