Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsDelhi: तुर्कमान गेट इलाके में जुमे की नमाज को लेकर दिल्ली पुलिस...

Delhi: तुर्कमान गेट इलाके में जुमे की नमाज को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर नजर

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस केस में अब तक कुल 11 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने ‘मस्जिद ढहाने’ की झूठी अफवाह फैलाने में भूमिका निभाने वाले करीब 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की पहचान कर ली है और कई व्हाट्सएप ग्रुपों को निगरानी में रखा गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भ्रामक ऑडियो मैसेज और पोस्ट के जरिए इलाके में तनाव फैलाया गया, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और स्थिति हिंसक हो गई।

SP नेता को नोटिस की तैयारी

पुलिस समाजवादी पार्टी के नेता मोहिबुल्लाह नदवी को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि वह घटना के वक्त मौके पर मौजूद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने बताया कि ताजा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफ़ान, आदिल, शाहनवाज़, हमज़ा, अतहर और उबैद के रूप में हुई है। ये सभी तुर्कमान गेट इलाके के रहने वाले हैं। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से पांच को दिल्ली की एक अदालत ने 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है।

व्हाट्सएप अफवाहों से भड़की हिंसा

पुलिस जांच में सामने आया है कि व्हाट्सएप पर कुछ समुदाय और धार्मिक समूहों में यह झूठी सूचना फैलाई गई कि मस्जिद को गिराया जा रहा है। इस अफवाह के चलते 200 से ज्यादा लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ने 10 इंफ्लुएंसर्स की पहचान की है, जिनमें एक महिला इंफ्लुएंसर को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। पुलिस टीमों ने समय रहते कई व्हाट्सएप ग्रुपों में घुसकर गलत सूचनाओं का खंडन किया, जिससे भीड़ और ज्यादा बढ़ने से रोकी जा सकी।

‘बिफोर-आफ्टर’ वीडियो जारी, मस्जिद सुरक्षित

भ्रम दूर करने के लिए पुलिस ने डिमोलिशन साइट का ‘बिफोर और आफ्टर’ एरियल वीडियो जारी किया है। वीडियो में साफ दिखता है कि कोर्ट के आदेश पर केवल अवैध बैंक्वेट हॉल और डिस्पेंसरी को हटाया गया है। मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया और वह पूरी तरह सुरक्षित है। MCD ने करीब 36 हजार वर्ग फुट क्षेत्र से अतिक्रमण हटा दिया है और मलबा साफ कर दिया गया है।

जुमे की नमाज से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

हिंसा की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हिंसा के दौरान स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर वापस भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments